मोहनलाल की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर। जैतापुर का पुरवा के पास सेंगुर नदी में शनिवार को एक वृद्ध की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलपुर के जैतापुर का पुरवा गांव निवासी मोहनलाल (70) दोपहर में घर से जानवर लेकर नदी में नहाने गए थे। जानवर घर पर आ गए, लेकिन जब मोहनलाल काफी देर तक वापस नहीं आए तो बड़ा बेटा लक्ष्मण उन्हें खोजता हुआ नदी किनारे पहुंचा।
वहां पर उनके कपड़े मिले। इस पर लक्ष्मण ने नदी में तलाश की तो मोहनलाल का शव मिला। सूचना मिलते ही पत्नी रामवती, पुत्र बंशलार, प्रेमबाबू, अरविंद, प्रमोद बिलख पड़े। मंगलपुर इंस्पेक्टर एसके मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।