मामले की जांच में हुआ खुलासा
मामले में हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया था। जांच शुरु हुई, तो पूरे मामले में मूसानगर के लवरसी गांव निवासी अभिषेक द्विवेदी का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूट्यूब चैनल चलाता है। वह एक बार थाने गया था, तो हेड कांस्टेबल ने ठीक व्यवहार नहीं किया था।
व्हाट्सएप आईडी बनाकर किया था मैसेज
हेड कांस्टेबल ने कुछ लोगों से उस पर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बाद उसे पता चला कि किसी मामले में एक महिला को लायक सिंह प्रार्थना पत्र भेजने का प्रयास कर रहा। इस पर उसने मनोज शर्मा नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद हेड कांस्टेबल के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर उसमें लायक सिंह की फोटो लगा दी।
सोशल मीडिया पर भेजा फर्जी संदेश
इसके बाद फर्जी संदेश तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। बकौल एसपी धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में एक-दो लोग और शामिल हैं। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।