संदलपुर। कस्बे में तीस कनेक्शन धारकों को बल्लियों के सहारे बिजली मिल पा रही है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
कस्बे के रहमत अली, जावेद अहमद, सतीश कुमार, मुन्ना खां आदि ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभाग के अफसरों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बल्लियों के सहारे लंबी केबल टूटने का खतरा बना है। वहीं कई बार छुट्टा मवेशी बल्लियां उखाड़ देते हैं। सिकंदरा उपखंड के एसडीओ अमितेष सिंह ने बताया कि बिजली के खंभे के लिए स्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया है। मंजूरी मिलने व बजट आने पर खंभे लगवाए जाएंगे।