फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर, घर व होटल में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात/संदलपुर/सरवनखेड़ा/रनियां। जिले में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं। चोरों ने सर्दी के सन्नाटे का फायदा उठाकर जमकर उत्पात मचाया। मंगलपुर थाना क्षेत्र के हवासपुर गांव निवासी राजा सिंह ने पुलिस को बताया कि सिकंदरा रोड पर उसका होटल है। रविवार को पिता शत्रुघ्न सिंह की तबीयत खराब होने के बाद कानपुर उपचार के लिए ले गए। सुबह होटल पहुंचने पर बाहर रखा अल्टीनेटर गायब मिला। तलाश किए जाने पर दो मीटर दूर एक खेत पर अल्टीनेटर पड़ा मिला। उसके अंदर से कॉपर के तार चोर पार कर ले गए। तार की कीमत करीब 25 हजार है। थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने चोरी की घटना की जानकारी से इंकार किया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

वहीं, अन्य घटना में घाटमपुर दुरौली निवासी शंकर दयाल मिश्रा का गजनेर में मूसानगर रोड पर मेडिकल स्टोर है। वह रोज की तरह रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर टूटा था। यह देख सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद शटर खोलकर वह अंदर गए तो गुल्लक टूटी मिली। उसमें रखे बिक्री के 13 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
एक अन्य मामले में भगवंतपुर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात परिवार के साथ कमरे में सो गया था। बगल के घर से दो व्यक्ति दीवार फांदकर घुस आए और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर बक्से से रखे दो जोड़ी सोने की झुमकी, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की झुमकी पार कर ले गए। चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें