फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी समेत चार और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
औझान गांव में लोगों को घर पर रहने का निर्देश देतीं एसडीएम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मां-बेटी समेत चार और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज कानपुर से आई रिपोर्ट में सिकंदरा के सेंटर में क्वारंटीन मां-बेटी, अकबरपुर क्वारंटीन सेंटर में महिला व रसूलाबाद क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से सैनिटाइजर पीने से एक की मौत हो चुकी है। आठ मरीज ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में 28 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिकंदरा सेंटर क्वारंटीन बुधौली गांव का परिवार 26 मई को दिल्ली से लौटा था। छह जून को दंपति व चार वर्षीय बच्ची का सैंपल लिया गया था। सोमवार को रिपोर्ट में बेटी व मां कोरोना पॉजिटिव पाए गए। युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर का कहना है कि मां-बेटी पूर्व में सेंटर पर मिली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में थी। अकबरपुर में महामाया पॉलीटेक्निक क्वारंटीन सेंटर में निनायां, सरवनखेड़ा की महिला का छह जून को सैंपल लिया गया था। वह नोएडा से तीन जून को लौटी थी। मुंबई से लौटा प्रवासी मजदूर 29 मई को औझान, कहिंजरी रसूलाबाद गया था। वह मुंबई में फैक्टरी में काम करता था। एक रात वह घर पर रुका था। दूसरे दिन रसूलाबाद के स्नेह लता क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। अब गांव में उसके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर तीस मीटर दायरे में गलियां सील कर मोहल्ला सैनिटाइज कराया जा रहा है। औझान कहिंजरी का मोहल्ला हॉट स्पॉट बनाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए प्रवासी मजदूर की पत्नी व तीन बेटों को सेंटर क्वारंटीन किया गया है। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को गजनेर कोविड अस्पताल भेजा गया है। रसूलाबाद में क्वारंटीन सेंटर व औझान गांव समेत आठ लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
रविवार रात कानपुर देहात में एक महिला व एक पुरुष के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी। कोरोना पॉजिटिव आई महिला कानपुर नगर की निवासी है। वह कानपुर देहात नहीं आई थी। सोमवार को उसके निवास स्थान को लेकर संशय बना रहा। जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. यतेंद्र शर्मा ने बताया कि फीडिंग की गलती से उसका नाम कानपुर देहात में दर्ज कर लिया गया था। कोरोना पॉजिटिव महिला मौजूदा समय में लखनऊ पीजीआई में भर्ती है। वहीं उसका सैंपल लिया गया था। वहीं दूसरा कोरोना पॉजिटिव प्रवासी मजदूर 31 मई को अहमदाबाद से लौटा था। जहां से उसे सीधे रसूलाबाद के क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया। वह ज्यूडी, पहाड़ीपुर रसूलाबाद निवासी है। तीन जून को उसका सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मैथा तहसील के गांव मदारपुर गाजीउद्दीन को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। रविवार की शाम इसी गांव से एक युवक की बारात जानी थी। गांव को पुलिस ने सील कर रखा है। इसकी वजह से बरात परनामिन पुरवा ढिकीया (शिवली) नहीं जा सकी। अब शादी की तिथि परिजनों ने बाद में तय करने की बात कही है।
मदारपुर गाजीउद्दीन के लल्ला पुत्र छोटेलाल की बारात रविवार को परनामिनपुरवा ढिकिया जानी थी। कोरोना का संक्रमण फैलने के डर से बारात को अनुमति नहीं मिल पाई। ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव व मैथा चौकी इंचार्ज सीताराम निरंजन ने बताया कि बरात के लिए कोई अनुमति लेकर नहीं आया। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि गांव में किसी तरह के आयोजन की अनुमति नहीं ली गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें