फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान बंद कराने गए ईओ व पुलिस से नोकझोक

विज्ञापन
शिवली में सब्जी दुकानदारों को चेतावनी देते एसडीएम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। मास्क न लगाने पर 131 लोगों पर सौ-सौ रुपये जुर्माना लगाया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने कहा है कि मास्क न लगाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी जुर्माना लगेगा। रोस्टर तोड़कर दुकान खोलने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूलकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

माती स्थित पुलिस आफिस में बिना मास्क लगाए नजर आए तो सौ रुपये का जुर्माना लगेगा। एसपी ने मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी है। पुलिस कर्मी हो या फिर आम लोग कार्रवाई सभी पर होगी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को बिना मास्क लगाकर आए छह लोगों से सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है। डेरापुर थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा व ईओ सुरेश कुमार ने मास्क न लगाए 20 लोगों से जुर्माना वसूला। पुखरायां में सोमवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी के चलते पुलिस ने गश्त सख्त कर दी। चौकी प्रभारी अतुल गौतम ने बताया कि बिना मास्क लगाए 10 लोगों के चालान काटे गए। छह वाहनों के चालान और दो बाइकों को सीज किया गया। शिवली में एसडीएम राम शिरोमणि, अधिशासी अधिकारी एमलाल गौतम व कस्बा इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने सोमवार की दोपहर अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पट्टी बंदी के दिन दुकान खोले पांच दुकानदारों से ग्यारह सौ रुपये का जुर्माना वसूला। रसूलाबाद में एसडीएम अंजू वर्मा, सीओ रामशरण सिंह भ्रमण पर निकले। इस दौरान बिना मास्क के दुकान पर बैठे दस व्यापारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में एक-एक हजार रुपये जुर्माना वसूल कर सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाजार में घूम रहे 95 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूल कर हिदायत के साथ छोड़ दिया गया। रूरा में सोमवार को साप्ताहिक बाजार के दिन नगर पंचायत ईओ व थानाध्यक्ष ने रोस्टर तोड़कर खुली दुकानों को बंद कराया। एक सर्राफा दुकानदार की ईओ व पुलिस से नोकझोंक हो गई। रोस्टर से इतर दुकानें खोलने व मास्क नहीं लगाने पर 18 दुकानदारों से 5900 रुपये जुर्माना वसूला। ईओ पवन किशोर व एसओ विद्यासागर सिंह ने पुलिस बल के साथ दुकानों की जांच की। दूसरी तरफ की खुली दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें