फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति को लेकर अधिशासी अभियंता का घेराव

विज्ञापन
सिकंदरा तहसील में अधीक्षण अभियंता विद्युत का घेराव कर हंगामा करते किसान। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। बीहड़ पट्टी में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने तहसील पहुंचकर अधिशासी अभियंता का घेराव कर हंगामा काटा। बाद में किसानों को आश्वासन देकर शांत करा दिया गया। किसान लंबे समय से बिजली की समस्या जूझ रहे थे।
विज्ञापन

राजपुर के जैनपुर फीडर से भाल, खलासपुर, गुबार, मदियापुर, बैना, सलेमपुर आदि 24 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। काफी समय से इस फीडर से सप्लाई कम दी जा रही है। इससे सरकारी सहित प्राइवेट नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों को फसल की सिंचाई करने में भारी परेशानी हो रही थी। फसलें चौपट होने लगी थी। मंगलवार को किसानों ने भाजपा राजपुर मंडल अध्यक्ष कातीवीर सिंह की अगुवाई में सिकंदरा तहसील दिवस के एक्सईएन का घेराव कर हंगामा किया। भाल के किसान राजेश सिंह, करन सिंह, दिलीप सिंह, देवनागरी सिंह, बालकुमार सिंह, गोपाल सिंह, बाबू सिंह, सरमन सिंह ने बताया कि उपकेंद्र जैनपुर में तैनात जेई प्रवीण कुमार मनमानी कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में आठ घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। किसानों को फसल की सिंचाई करने में दिक्कत हो रही है। हंगामा कर रहे किसानों को एसडीओ अमितेश कुमार ने समझाकर शांत करा दिया। किसानों की समस्या के बाबत एक्सईएन अभिषेक सिंह ने बताया कि विभागीय रोस्टर के तहत सुबह सात से शाम पांच बजे तक किसानों को 10 घंटे विद्युत सफ्लाई दी जा रही है। जेई पर मनमानी का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें