कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के दो युवकों पर शराब पिलाने के बाद मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के दरवाजे शव रख एक घंटे तक हंगामा किया।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हृदयपुर निवासी अखिलेश सविता (38) गांव में ही बार्बर की दुकान किए था। शुक्रवार रात 10 बजे गांव का विक्रम उसे अपने घर होने वाली जन्मदिन पार्टी के लिए ले गया। देर रात देर रात तक अखिलेश घर नहीं लौटा, तो पिता परमेश्वर ने खोजबीन शुरू की।