फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस, ठंड व गलन से कांपे लोग

विज्ञापन
सर्दी से राहत पाने को अलाव तापते लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। लगातार गिरते अधिकतम तापमान के चलते दूसरे दिन भी जनपद कोल्ड-डे की श्रेणी में रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पर चला गया।
विज्ञापन

इससे ठंड व गलन से लोग कांप उठे। ठंड से बचने के लिए लोग दिन भर अलाव के पास जमा रहे पर कुछ खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवा के प्रभाव से तापमान गिर रहा है। आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री रहा। जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम रहने के कारण दिन में भी गलन का प्रकोप रहा। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

वहीं पाला गिरने से खेतों व घास में बर्फ की चादर सी दिखाई दी। ऐसे में लोग अलाव के सामने बैठे नजर आए। सर्दी के कारण बाजार में भी भीड़ कम रही। दिन में भी लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले। शाम होते ही लोग घरों मेें कैद हो गए।
बाजारों में भी भीड़ कम दिखी। ठंड से फिलहाल आगामी दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने 22 व 23 जनवरी को तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। जिससे ठंड में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें