उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के मूसानगर थाना क्षेत्र के सिंगरसीपुर गांव में बुधवार की रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतिका के पिता की इत्तफाकिया तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिंगरसीपुर गांव निवासी संजीव सैनी ने बताया कि वह पिता रामचंद्र सैनी से अलग परिवार के साथ रहता है। मां की तबियत खराब होने के कारण कई दिनों से खाना उसकी पत्नी लक्ष्मी(35) एक साथ बना रही थी। वह परिवार के साथ किसानी करता है।