झींझक- रूरा मार्ग पर फंसा ट्रक व बस।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। रूरा-झींझक रोड पर रविवार को सांड़ लदे ट्रक के पास ही बस के फंस जाने से दो घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा। पुलिस के ट्रक हटवाने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
झींझक- रूरा रोड पर जुरिया व खमहैला गांव के बीच रूरा की तरफ से आया ट्रक रोड पर फंस गया। उसमें पांच सांड़ लदे थे। उसके बगल से वाहनों का आवागमन होता रहा।
दोपहर बाद साढ़े तीन बजे झींझक की तरफ से जा रही बस भी ट्रक के बगल में फंस गई। इससे झींझक-रूरा रोड का यातायात ठप हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाया। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे आवागमन सुचारू हो सका। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि नहर की खोदकर रोड किनारे डाली गई मिट्टी में ट्रक व बस फंस गए थे। इसकी वजह से जाम लगा था।