फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त अभियान में पांच दिनों में 80 वाहनों का काटा चालान

विज्ञापन
जैनपुर में वाहनों का चालान करते पीटीओ आनंद कुरील व आरएम सुरेश चंद्र संखवार। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रोडवेज बस खाली चलने पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चालू किया गया है। एआरएम फजलगंज और यात्री कर अधिकारी ने पांच दिनों में 80 डग्गामार वाहनों का चालान किया है। यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील ने बताया कि यह अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

हाईवे समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर डग्गामार वाहन दौड़ने से रोडवेज बसों को पर्याप्त सवारियां नहीं मिल पा रही थीं। इससे परिवहन विभाग का लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था। अपर आयुक्त परिवहन ने एआरएम रोडवेज फजलगंज एसपी संखवार और यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। यात्री कर अधिकारी ने बताया कि पांच दिनों में 80 वाहनों के चालान किए गए हैं। इसमें 20 डग्गामार बसें भी शामिल हैं। यह बसें लंबी दूरी का सफर तय करती थीं।
मंगलवार को बारा टोल सहित अन्य जगहों पर आटो, मैजिक, वैन, टेंपो और बस समेत 10 वाहनों का चालान किया गया। एआरएम एसपी संखवार ने बताया कि हाईवे पर डग्गामार वाहन चल रहे थे। इससे रोडवेज बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही थीं। इधर मंगलवार को यात्री कर अधिकारी ने सट्टी शाहजहांपुर में स्कूली बच्चों से भरी एक मैजिक को रोक कर कागज मांगे। चालक एक भी कागज नहीं दिखा सका। मैजिक में बच्चों को ठूंस कर बैठाया गया था। यात्री कर अधिकारी ने मैजिक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें