झींझक में थाना भवन निर्माण के लिए जमीन की नापजोख करते अवर अभियंता।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। शंकरगंज स्थित चिह्नित जमीन पर मॉडल थाना निर्माण के लिए पुलिस आवास निगम कानपुर के अधिकारियों ने भूमि की नापजोख की। भवन निर्माण के लिए सात करोड़ 34 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
झींझक कस्बा में अभी पुलिस चौकी है। शासन से इसी वर्ष थाना बनाए जाने की स्वीकृति मिली है। थाने का भवन नये तरीके का होगा। मंगलवार को पुलिस आवास निगम के अवर अभियंता जेके श्रीवास्तव ने भवन निर्माण के लिए शंकरगंज में चिह्नित जमीन की पैमाइश कराई। नगर पालिका ने शंकरगंज मोहल्ले में थाना निर्माण के लिए दो बीघा जमीन दी है।
जेई ने बताया कि मॉडल थाना भवन निर्माण के लिए भूमि की पैमाइश कर ली गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। थाना भवन निर्माण कराए जाने वाली जगह के ऊपर से निकली विद्युत उपकेंद्र की लाइन को हटवाने के लिए विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह राठौर और चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक मौजूद रहे।