फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : अकबरपुर के आघू गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के आघू गांव में बुधवार को घर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। आघू गांव निवासी दुलारे का पुत्र बृजेश पाल (40) गांव में आइसक्रीम फैक्टरी लगाए था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी की अकबरपुर में बीज की दुकान है। बुधवार सुबह बृजेश पाल ने घर में फंदा लगा लिया। जब परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। जब तक उसे फंदे से उतारा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अनहोनी पर पत्नी सुमन लता व बच्चे बिलखने लगे। परिजनों ने युवक के फंदा लगाने की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। जैनपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। पुलिस भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें