उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद डीएम, सीडीओ व अन्य। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। डीएम ने आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।
डीएम नेहा जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विमर्श हुआ। जीएमडीआईसी चंद्रभान ने बताया कि अप्रेंटिस मेले का आयोजन प्रतिमाह किया जा रहा है। उद्योग प्रतिनिधियों ने डीएम के सामने समस्याएं रखीं।
उद्यमियों ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें खराब है। अवैध पार्किंग की भी समस्या है। औद्योगिक क्षेत्र में कोई सामुदायिक शौचालय नहीं बना है। फायर स्टेशन बनवाने की भी मांग उठाई। डीएम ने जल्द समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह मौजूद रहीं।
घर बैठे कराएं जीएसटी से जुड़े काम
कलेक्ट्रेट में हुई व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने डीएम को समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी से संबंधित किसी भी काम के लिए सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। इससे जुड़े सभी काम घर बैठे ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
बैठक में व्यापार मंडल के सदस्यों ने अवैध पार्किंग, आवागमन, बिजली व कूड़ा निस्तारण की समस्या को डीएम के सामने रखा। इस पर डीएम ने जल्द समाधान कराने की बात कही। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी सहित व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।