फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : तापमान के साथ बढ़ी उमस, शाम को बारिश ने दी राहत, आज से बारिश की संभावना

विज्ञापन
अकबरपुर में बारिश के बीच साइकिल से जाते किशोर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। हवा की दिशा बदलने और उमस बढ़ने से मंगलवार को पूरे दिन लोग बेहाल रहे। पंखे की हवा में भी लोग पसीने से तरबतर नजर आए। वहीं, शाम को ठंडी हवा चलने के साथ करीब पंद्रह मिनट बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान लोग बारिश में भीगते भी नजर आए।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की दिशा बदल कर दक्षिण पूर्वी हो गई। तापमान बढ़ने से 8.9 किमी की रफ्तार से चली हवा बेअसर रही। पूरे दिन लोग उमस से बेहाल रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाद हवा की गति और तेज हुई और आसमान में घने बादल छा गए। करीब चार बजे हल्की बारिश शुरू हुई। हवा संग बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बच्चों ने पानी की बौछार के साथ धमाचौकड़ी की।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। अगले पांच दिनों में हल्के से माध्यम बादल छाए रहने व 29 जून से एक जुलाई के मध्य गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे उमस में राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें