फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई अंत तक शुरू हो सकता सरैनी पुल, दो जिलों के 100 गांवों के लोगों को आवागमन में होगी आसानी

विज्ञापन
सरैनी पुल का निर्माण कार्य देखते अफसर। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। ब्लॉक को जालौन जिले से जोड़ने के लिए यमुना नदी पर 13 वर्षों से निर्माणाधीन सरैनी पुल का कार्य स्थानीय प्रशासन व कार्यदायी संस्था ने तेज करा दिया है।
विज्ञापन

अगर सब कुछ ठीक रहा तो जुलाई के अंत तक पुल चालू हो जाएगा। अंतिम पिलर बनाने व स्लैब डालने का कार्य प्रगति पर है। पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण कार्य तेजी से शुरू करा दिया है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने सड़क निर्माण की प्रगति जांची और एप्रोच मार्ग तैयार करने की रूपरेखा बनाई।
राजपुर ब्लॉक के खोजा रामपुर गांव की सीमा में यमुना नदी पर सरैनी पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से जालौन व कानपुर देहात के करीब 100 गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

जनवरी में बजट के अभाव में अंतिम चरण में पुल का निर्माण बंद हो गया था। इससे जल्द पुल संचालन की आस लगाए लोगों ने मायूसी जाहिर कर सांसद व राज्यमंत्री व सेतु निगम के अफसरों से शिकायत दर्ज कराई थी।
सुनवाई न होने पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था। इस पर लोगों की मेहनत रंग लाई और सात जून को शासन ने सेतु निगम को पुल निर्माण पूरा कराने के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए थे।
धन अवमुक्त होते ही निर्माण प्रारंभ कर दिया गया था। सेतु निगम के जेई रुहउल्लाह खान ने बताया कि यमुना नदी में 34 पिलरों के सहारे एक हजार मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है।
पिलर नंबर एक और दो पर बीम डालने का काम कराया जा रहा है। अंतिम पिलर 35 नंबर जल्द तैयार करा लिया जाएगा। जुलाई के अंत तक सभी काम पूरे होने व पुल संचालन की उम्मीद है।
पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराया सड़क निर्माण कार्य
सरैनी पुल में अंतिम पिलर का काम शुरू होते ही पीडब्लूडी विभाग ने सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण खंड एक के जेई भगवती प्रसाद ने बताया कि एप्रोच बनाने का काम तेजी से चल रहा है। 200 मीटर सड़क निर्माण होना है। लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें