फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः घर में लगी आग, 30 हजार नकद व सामान राख, नौ बकरियों की मौत

विज्ञापन
दया गांव में घर में गृहस्थी जलने के बाद उदास बैठा परिवार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। दया गांव में दावत के लिए खाना बनाते समय उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई। इससे 30 हजार रुपये नकद और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। नौ बकरियों की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाई।
विज्ञापन

दया गांव निवासी अनवर अली के पौत्र का शुक्रवार को खतना था। इसकी दावत के लिए परिवार के लोग रसोई में खाना पका रहे थे। इस दौरान उड़ी चिंगारी से घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए तो दमकल टीम को सूचना दी।
दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक 30 हजार रुपये व गृहस्थी का सामान जल गया। छप्पर के नीचे बंधी नौ बकरियों की भी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. जितेंद्र कटियार ने बताया कि लेखपाल अंकित कुशवाहा व पशु चिकित्सक को भेजकर आग से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें