फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : हत्या के आरोपियों की धमकी से सहमे परिवार ने घर छोड़ा

विज्ञापन
अलियापुर गांव में मृतका के घर पर लटकता ताला। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर। अलियापुर निवासी महिला की हत्या के मामले में आरोपियों के नहीं पकड़े जाने और उनकी धमकी से डरे परिवार ने मंगलवार को घर छोड़ दिया। वहीं, हत्या के आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

थाना मंगलपुर के गांव अलियापुर निवासी विवाहिता पूजा (37) का शव पांच नवंबर को डेरापुर के गांव कलेनापुर में बंजारे के खेत में मिला था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पति अमित कुमार ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद चौधरी ने एसओजी मंगलपुर व डेरापुर की टीमों को लगाया था। टीम अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं आरोपियों की ओर से धमकी मिलने पर मृतका का पति, उसकी पांच पुत्रियां व पुत्र घर में ताला डालकर गांव से कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन

वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी भी फरार चल रहे हैं। मंगलपुर इंस्पेक्टर चंद्र देव यादव ने बताया कि मृतका के बच्चों को उसके नाना गांव से मुरीदपुर ले गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापा मार रही हैं। जल्द आरोपी पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें