पूछताछ के बाद टीम ने नकदी लेकर भागे युवकों का पीछा किया, तो हसनापुर के पास वारदात में प्रयुक्त एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित गोरेलाल की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला किसी फाइनेंस कंपनी से लेनदेन के विवाद का प्रतीत हो रहा है।