फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पेंटर ने तमंचे से गोली मारकर दी जान, दिनदहाड़े हुई वारदात से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Jul 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि पत्नी से विवाद का मामला सामने आया है। मुकदमे से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान पेंटर ने सीने में तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दिनदहाड़े हुई घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर तमंचा बरामद कर लिया है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच की।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी शाहिद (33) दो साल से शंकर बाजार, पुकारी गांव में किराए पर रहता था। वह पेंटर का काम करता था। मंगलवार को सुबह 11 बजे करीब कमरे में कुर्सी पर बैठकर सीने में तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बड़ा भाई रमजान रहता है।
गोली की आवाज सुनकर रमजान समेत पड़ोसी उसके कमरे की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर लहूलुहान मृत शाहिद को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर करतल चौकी इंचार्ज रामरक्षा सिंह, कोतवाल अरविंद सिंह गौर पहुंचे। कुछ ही देर बाद सीओ नितिन कुमार, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से घटना की जांच कराई। बड़े भाई रमजान ने बताया कि शाहिद का पत्नी से पांच साल से मुकदमा चल रहा है। समझौता भी हो गया था, लेकिन पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि पत्नी से विवाद का मामला सामने आया है। मुकदमे से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें