Kanpur Dehat News: जैनपुर के ग्रोथ सेंटर में देर रात गत्ता फैक्टरी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मजदूरों के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर के ग्रोथ सेंटर स्थित एक गत्ता फैक्टरी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, प्लास्टिक गलाकर गत्ता बनाने में वाली फैक्टरी में जमा कबाड़ में शनिवार देर रात अचानक से आग लग गई।
विज्ञापन
आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद रात एक बजे घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर फायर टैंकर के साथ पहुंचे एफएसओ सुरेंद्र सिंह ने आग बुझाने में जुट गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे आग पर काबू पा लिया।
मगर आग से फैक्टरी में रखा कबाड़ का सामान पूरी तरह से जल गया। आग लगने के दौरान फैक्टरी में सिर्फ चौकीदार मौजूद था। मजदूरों के मौजूद न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में अग्निसुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे।