फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : पुराने टायर से तेल निकालने वाली फैक्टरी में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

विज्ञापन
फैक्ट्ररी में आग बुझाता दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र रनियां में गुरुवार रात पुराने टायरों का तेल निकालने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर लपटों पर काबू पाया। आग लगने से कारण व नुकसान का पता लगाने के लिए अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

रनियां के धंजुआ-पहाड़पुर मार्ग पर पुराने टायरों का तेल निकालने वाली एक फैक्टरी है। देर रात फैक्टरी में लगी भट्ठी से अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गईं। जलते हुए टायरों से निकलने वाला काला धुआं भी क्षेत्र में फैल गया।
इस पर फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर निकल आए। कर्मचारी देव प्रताप सिंह ने फैक्टरी मालिक व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सीएफओ सुरेंद्र सिंह टीम के साथ दमकल की दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ का कहना है कि फैक्टरी में आग लगने की वजह व नुकसान का पता नहीं चला है। कर्मचारी फैक्टरी मालिक का नाम व पता भी नहीं बता सके हैं। प्रारंभिक जांच में फैक्टरी में फायर की एनओसी न होने का पता चला है। फैक्टरी के मालिक को इस बाबत नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें