फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः शादी की सालगिरह के दिन किसान ने खुद को मारी गोली, शराब पीने को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद

विज्ञापन
सुनील तिवारी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के कुईतखेड़ा गांव में विवाह वर्षगांठ के दिन शराब पीकर घर पहुंचे पति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद किसान ने कमरे के अंदर लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कुईतखेड़ा निवासी किसान सुनील तिवारी (40) ने शुक्रवार शाम लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुन परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उसे तड़पते देखा। कुछ ही देर में सुनील ने दम तोड़ दिया।
सुनील के भाई सुशील तिवारी ने बताया कि वह शराब के लती थे। इसी वजह से पत्नी से विवाद होता था। गुरुवार को विवाह वर्षगांठ थी। पत्नी ने शराब पीने से मना किया था। इसके बाद भी वह रात में शराब पीकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर दोनों में विवाद होने लगा। कुछ देर बाद सुनील कमरे में चले गए और खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पत्नी रानी देवी व अन्य परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
जांच में सुनील के शराब के लती होने व अक्सर पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। घटना से पहले भी कई बार शराब पीने को लेकर विवाद हो चुका है। लाइसेंसी राइफल को कब्जे में लिया गया है। - प्रभात कुमार, सीओ अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें