फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : टैंकर की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत, जैनपुर से स्कूटी से लौट रहा था कानपुर

विज्ञापन
अनुराग की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर उमरन गांव के पास स्कूटी सवार फैक्टरी कर्मी को पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया। गंभीर घायल फैक्टरी कर्मी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। चार बहनों के बीच एकलौते भाई की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
घाटमपुर के पारा रायब गांव निवासी रामसेवक पाल का पुत्र अनुराग पाल (35) वर्तमान समय में कानपुर के तात्या टोपे नगर में किराए का कमरा लेकर पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन

वह जैनपुर स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता था। सेवानिवृत्त शिक्षक पिता रामसेवक व मां रामजानकी गांव में रहते हैं। सोमवार रात काम खत्म कर अनुराग स्कूटी से कानपुर स्थित घर लौट रहा था।
उमरन के पास अकबरपुर की ओर से आ रहे टैंकर ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा देख चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से अनुराग को जिला अस्पताल भेजा।
वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी दीपा, पुत्री सारिका और पुत्र दीपांक बिलख पड़े। एकलौते बेटे की मौत पर मां राम जानकी गश खाकर गिर पड़ी।
बहन सुधा ने बताया कि चार बहनों के बीच अनुराग अकेला भाई था। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टैंकर बारा चौकी में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें