फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : अकबरपुर उपकेंद्र में उपकरण फुंकने से साढ़े 12 घंटे गुल रही चार हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
अकबरपुर उपकेंद्र में फुंकी फीडर मशीन ठीक करते कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर उपकेंद्र में बुधवार को उपकरण फुंकने की वजह से छह हजार घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं मेन लाइन में भी फाल्ट हो गया। मेन लाइन का फाल्ट ठीक करने के बाद माती फीडर के करीब दो हजार घरों व तहसील में दोपहर डेढ़ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, अकबरपुर फीडर के चार हजार घरों में साढ़े 12 घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन

अकबरपुर उपकेंद्र से करीब छह हजार घरों में बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार शाम व बुधवार सुबह हल्की बारिश के बाद उपकेंद्र के अकबरपुर इनकमिंग फीडर में नमी आ गई। सुबह नौ बजे फाल्ट होने से उपकरण फुंक गए। वहीं फाल्ट की वजह से 33 केवी मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गई। विद्युत कर्मियों ने पेट्रोलिंग शुरू की।
करीब चार घंटे बाद फाल्ट मिलने पर उसे दुरुस्त कराया गया। इसके बाद उपकेंद्र की बिजली बहाल हुई। माती फीडर से जुड़े करीब दो हजार घरों व तहसील में दोपहर 1.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। इधर अकबरपुर इनकमिंग फीडर की खामी दूर करने में कर्मी लगे रहे। दोपहर बाद तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी तो इन्वर्टर दगा दे गए।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। इधर उपकेंद्र में उपकरण दुरुस्त करने के बाद ब्लोअर चलाकर नमी दूर की गई। इसके बाद करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई तो पहले नया गंज व कुछ देर बाद थाने के सामने केबल जलने से बिजली फिर से गुल हो गई।
दोनों फाल्टों को दुरुस्त कर रात 9.30 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। तब लोगों को राहत हुई। जेई सत्यप्रकाश ने बताया कि अकबरपुर उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में उपकरण फुंकने से बिजली गुल रही। लोकल फाल्ट से भी करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें