फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुलाई को आ सकते सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच जुलाई को जिले में आ सकते हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निरीक्षण सहित विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अधिकारी इस बात की अभी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार की सुबह से सभी कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी काम को निपटाने में लगे रहे। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा के साथ भरतकूप में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके अलावा धर्मनगरी जाकर परिक्रमा भी लगा सकते हैं। बुधवार की शाम को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने कलक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें पांच जुलाई को सीएम के संभावित दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। डीएम ने बताया कि अभी इस संबंध में आधिकारिक कोई कार्यक्रम नहीं आया है।
गौरतलब है कि 13 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उरई से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। यह एक्सप्रेस वे चित्रकूट के भरतकूप से निर्माण शुरू हुआ है। इस निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने भरतकूप से ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें