फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: पानी निकाली को लेकर मारपीट, छोटे भाई ने दिया धक्का, गिरकर बड़े भाई की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 Jun 2023 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि घर के सामने जमा बारिश का पानी निकालने के विवाद में दोनों भाइयों व उनके परिवार के बीच मारपीट हुई है। प्रथम दृष्टया जमीन पर गिरने के दौरान हार्ट अटैक से रामपाल की मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में घर के बाहर जमा बारिश का पानी निकालने को लेकर चेहरे भाइयों व उनके परिजनों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान छोटे भाई के धक्का देने पर बड़ा भाई जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रूरा के गुलाब सिंह का पुरवा भौंरा गांव में रामपाल सिंह और उनके चचेरे भाई रमेश सिंह का मकान आसपास हैै। रामपाल व चचेरे छोटे भाई रमेश के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।
रामपाल के बेटे अनिल सिंह ने बताया कि उसकी जगह पर रमेश सिंह ने मौरंग, गिट्टी जमा कर दी है। मंगलवार को हुई बारिश के चलते घर के सामने जल भराव हो गया। पिता रामपाल बारिश का पानी निकालने लगे। इसी दौरान रमेश सिंह व उसके परिवार के कुंदन सिंह व अन्य लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन

झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान रमेश के धक्का देने से पिता रामपाल जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। हालत बिगड़ती देख देख उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मारपीट में रामपाल के परिवार के और लोग भी चुटहिल हुए हैं।

वहीं, आरोपी रमेश सिंह का कहना है कि रामपाल सिंह जमा गिट्टी और मौरंग के ढेर पर गंदा पानी फेंक रहा था। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इससे उसकी बेटी मुस्कान घायल हो गई। उसे भी चोट आई है। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह यादव ने बताया कि घर के सामने जमा बारिश का पानी निकालने के विवाद में दोनों भाइयों व उनके परिवार के बीच मारपीट हुई है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जमीन पर गिरने के दौरान हार्ट अटैक से रामपाल की मौत होना प्रतीत हो रहा है। बाकी बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साथ हो सकेगी। रमेश समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। रामपाल के घरवालों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें