रसूलाबाद। भैंसाया गांव में मेरठ से आने वाले विस्थापित हिंदू बंगालियों के 63 परिवारों को बसाने का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। रसूलाबाद से उन्हें लेने के लिए तीन बसें जाएंगी। यह जानकारी एसडीएम रसूलाबाद डॉ. जीतेंद्र कटियार ने दी।
उन्होंने बताया कि विस्थापित परिवारों को बसाने के लिए भूमि को चिह्नित किया जा चुका है। शीघ्र ही नायब तहसीलदार मनोज रावत के नेतृत्व में तीन बसें रसूलाबाद से मेरठ के लिए रवाना होंगी।
इस संबंध में एआरटीओ से बात की गई हैं। बसें उपलब्ध होते ही क्षेत्रीय गांव के लेखपाल व पंचायत सचिव को इन बसों में भेजा जाएगा। प्रत्येक बस में एक लेखपाल और एक ग्राम पंचायत सचिव रहेगा।