फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : परौंख में शुरू हुए विकास कार्य, राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज

विज्ञापन
परौंख के सेंगरहा तालाब को अमृत सरोवर बनाने के लिए होता काम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। पैतृक गांव परौंख में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन लंबित विकास कार्यों को गति देने में जुट गया है। डीएम ने गुरुवार को परौंख पहुंचकर कार्यों का जायजा लिया और गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नेहा जैन व सीडीओ सौम्या पांडेय ने गुरुवार को परौंख में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हेलीपैड व सभास्थल के लिए किसानों की भूमि चिह्नित कराने के साथ ही उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। अन्य कार्यों का निरीक्षण कर तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
वहीं, एसडीएम साक्षी शर्मा, तहसीलदार लखन सिंह राजपूत, पीडब्लूडी के एई विमल मिश्रा व राजस्व टीम ने मंच व हेलीपैड बनाने के लिए भूमि देखी। एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह व एएसपी घनश्याम चौरसिया ने किसानों को बताया कि उन्हें उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

सेंगरहा तालाब के साथ-साथ दोबारा बंदी तालाब को भी अमृत सरोवर के लिए चयनित कर तालाब का पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया। अभियंता मंजू सिंह, अवर अभियंता दीपक सिंह, प्रवीण मणि त्रिपाठी जेसीबी व पोकलैंड से तालाबों की खुदाई का कार्य कराते रहे।
दोनों तालाबों को राष्ट्रपति के आगमन तक पूर्ण रूप से तैयार करने का लक्ष्य है। वहीं राजस्व निरीक्षक बसंत लाल ने लेखपालों की टीम के साथ परौंख गांव के लोगों को घरौनी वितरित की। इस मौके पर लेखपाल अशोक सिंह, सर्वेश पाल, नितिन तिवारी, शिवम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
टीनशेड व फर्नीचर में बैठकर मिडडे-मील खाएंगे बच्चे
परौंख के परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे जल्द ही टीनशेड के नीचे फर्नीचर पर बैठकर एमडीएम खाएंगे। इसके लिए 12 फीट चौड़ी व 65 फीट लंबी टीनशेड तैयार किया जा रहा है। नींव की खुदाई का कार्य शुरू कराया गया।
दिव्यांग कैंप में 33 ने कराया पंजीकरण
परौंख में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए दिव्यांगजन विभाग की ओर से गुरुवार को कैंप का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉक्टर राजकिशोर ने बताया कि कैंप में 33 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया है।
परौंख व मजरों की 72 गलियां होंगी पक्की
राष्ट्रपति के आगमन तक परौंख व जुड़े मजरों की 72 गलियों को सीसी मार्ग बनाया जाएगा। धौकलपुरवा मजरे की गलियों में निर्माण चल रहा है। वहीं परौंख में सेंगरहा तालाब की ओर जाने वाली दोनों गलियों में भी निर्माण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें