फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, मरीजों को न लिखें बाहर की दवा

विज्ञापन
अधीक्षकों के साथ सभागार में बैठक करते सीएमओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। किसी भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टर मरीज को अस्पताल के बाहर की दवा न लिखें। मरीजों के साथ सभ्य तरीके से पेश आया जाए। यह बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनपद में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाओं के लिए लगने वाली लाइनों को कम करें। अगर जरूरत पड़े तो अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर की संख्या को बढ़ाया जाए। तीन अप्रैल से शुरू होने वाले संचारी रोग अभियान का संचालन ठीक तरीके से किया जाए।
गांवों में वृहद रूप से अभियान चलाकर लोगों को लाभ दिलाया जाए। सभी चिकित्सक टीम बनाकर काम करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं में सुधार हो। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने सभी निर्देशों का पालन करने की बात उप मुख्यमंत्री से कही।
विज्ञापन

बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री मंयकेश्वर सिंह, एसीएस अमित मोहन प्रसाद, डीजी डॉ. वेद वृत्त सिंह, डीजी परिवार कल्याण डॉ. लीली सिंह, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. एके घोष, सीएमएस डॉ. वंदना सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए।
वहीं, उप मुख्यमंत्री की बैठक के बाद सीएमओ डॉ. एके सिंह और सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने डॉक्टरों के साथ बैठक की। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने सभी अधीक्षकों को निर्देशित किया कि संचारी रोग अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उप मुख्यमंत्री की बैठक में मिले निर्देशों पर पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें