फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मूसानगर का नाम बदलकर मुक्तानगर करने की मांग, केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को दिया पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। कस्बे का नाम मुक्तानगर करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सीएम से मिलकर पत्र दिया है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही नाम बदले जाने की प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि मूसानगर के नगर पंचायत बनने के बाद स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों ने नगर का नाम मुक्तानगर किए जाने की मांग की थी।

इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया गया है। बताया कि पूर्व के पत्र पर ही नाम बदलने की प्रक्रिया में तहसील से लेकर जिला स्तर तक की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। साथ ही जिले स्तर की आख्या रिपोर्ट नगर विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नगर विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश से आख्या रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि उत्तर वाहनी यमुना नदी के छोर पर सिद्ध पीठ मुक्तेश्वरी धाम स्थित है। इसकी जानकारी भी सीएम को दी गई है।

उन्हें बताया है कि यह वही स्थान है जहां माता सती का मुकुट गिरा था। इस कारण इस जगह का नाम मुकुटेश्वरी पड़ गया और समय के साथ बदलते हुए मुक्तेश्वरी हो गया। मान्यता यह भी है कि मूसानगर का प्राचीन नाम मुक्तानगर दैत्य राज बली ने ही रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें