फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी के नौबादपुर गांव में मानसिक तनाव के चलते एक मजदूर ने सोमवार रात गांव के बाहर लगे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन



नौबादपुर गांव निवासी योगेश (24) मजदूरी करता था। सोमवार की शाम वह घर वालों को बिना कुछ बताए कहीं चला गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों की खोज शुरू की।

इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसका शव गांव के बाहर गोविंद तालाब के पास लगे पेड़ पर रस्सी से लटका देखा। इसकी सूचना योगेश के परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे दरोगा महेश नगाइच ने जांच की।
विज्ञापन


योगेश के पिता अतर सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से मानसिक तनाव में था। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मजदूर के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें