फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः बिलसरायां गोशाला में बीमार मवेशी की मौत, दो और की हालत खराब

विज्ञापन
बिलसरायां गोशाला में सूखा भूसा खाते मवेशी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। सरवनखेड़ा ब्लॉक की बिलसरायां गोशाला में हरा चारा नहीं मिलने से मवेशी कमजोर हो गए हैं। इधर रविवार को एक बीमार मवेशी की मौत हो गई। दो मवेशी मरणासन्न हालत में पड़े है। केयर टेकर ने मृत मवेशी के शव को दफन करवा दिया।
विज्ञापन

बिलसरायां गोशाला में तीन सौ मवेशी रखने की क्षमता है। मौजूदा समय में यहां 132 मवेशी हैं। करीब एक सप्ताह से हरा चारा गोशाला में नहीं आया है। ऐसे में मवेशियों को भूसा ही दिया जा रहा है। इससे तीन मवेशी कमजोर होकर बीमार हो गए।
इसमें से रविवार को एक की मौत हो गई। गोशाला में दो मवेशी मरणासन्न हालत में पड़े हैं। सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने पंचनामा भरा और मृत मवेशी को दफन करा दिया। गोशाला में साफ सफाई का अभाव है।
विज्ञापन

मवेशी गंदगी के बीच रहते है। परिसर में बनी हौदी में नियमित पानी नहीं बदला जाता है। लोगों का आरोप है कि छुट्टा मवेशियों को गोशाला में रखने की व्यवस्था की गई है लेकिन दाना व चारा का सही इंतजाम नहीं होना बड़ी समस्या है। पोषक आहार नहीं मिलने से कमजोर मवेशियों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन

बीमार एक मवेशी की मौत की जानकारी मिली है। मृत मवेशी के शव को दफना दिया गया है। वह काफी दिनों से बीमार था और इलाज चल रहा था।
- अर्जुन सिंह ग्राम सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें