मनोज महतो का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा/मुंगीसापुर। कानपुर इटावा हाईवे में मूड़ादेव गांव के पास डीसीएम खड़ी कर पीछे की लाइट ठीक करने के दौरान चालक को कंटेनर ने टक्कर मार दिया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
गुड़गांव से प्रयागराज जा रही डीसीएम की पीछे की लाइट खराब हो गई। दुर्घटना से बचने के लिए 66 केशबचंद्र सेन स्ट्रीट मोहल्ला राजाराम मोहन सारणी कोलकाता पश्चिम बंगाल निवासी चालक मनोज महतो (30) हाईवे किनारे डीसीएम खड़ी कर लाइट ठीक करने लगा।
इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है।