फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट बाइक सवार दो दोस्तों की हादसे में मोत

विज्ञापन
दिलीप की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। पैलावर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार डेरापुर जरौली गांव के राशन कोटेदार और उनके साथी की मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। वारदात का पता चलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना के रसधान गांव के दिलीप कुमार (24) अपने साथी डेरापुर थाना क्षेत्र के जरौली गांव के कोटेदार अवधेश कटियार (48) के साथ बृहस्पतिवार सुबह राजपुर ब्लॉक कार्यालय गए थे। परिवार रजिस्टर में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन पत्र जमा करने के बाद दोनों दोपहर में बाइक से घर वापस आ रहे थे। राजपुर के पैलावर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। इसके बाद बेकाबू कार आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। चालक कार छोड़कर भाग गया। अवधेश और दिलीप बेसुध स्थिति में पीएचसी लाए गए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर (डीएल 8 सीएच 3647) से जानकारी जुटाई गई तो गाड़ी नई दिल्ली की कंचन के नाम से रजिस्टर्ड होने की जानकारी मिली। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जरूरत पड़ने पर दिल्ली पुलिस की मदद भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें