फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : राजपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा आज, बंद रहेगी बैलाही बाजार

विज्ञापन
राजपुर में मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते सीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर। सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के राजपुर में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके पांच मीटर के दायरे को सेफजोन बनाया है। सुरक्षा व्यवस्था में छह सौ पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बैलाही बाजार बंद रहेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहेंगे। बुधवार को एसडीएम महेंद्र कुमार ने पीडब्ल्यूडी के जेई रोहन सिंह के साथ हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।
सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ ने राजपुर व सट्टी पुलिस के साथ कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तय की। सीओ ने बताया कि जनसभा के दौरान डेरापुर व भोगनीपुर सीओ के अलावा राजपुर, सट्टी, अमराहट, सिकंदरा पुलिस के अलावा 600 जवान तैनात रहेंगे। आसपास के घरों के बाहर बैरिकेडिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें