फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur dehat : टायर फटने से डिवाइडर से टकराई बस, चालक घायल, बाल-बाल बचे 60 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। नेपाल बार्डर से गोवा जा रही वॉल्वो बस के आगे का टायर राजेंद्रा चौराहे के पास ओवरब्रिज पर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस चालक घायल हो गया। वहीं, 60 यात्री सुरक्षित बच गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों को दूसरी बस से आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

नेपाल बार्डर से यात्रियों को लेकर वॉल्वो बस वाया कानपुर, उरई, झांसी होते हुए गोवा जा रहा थी। मंगलवार की सुबह बस रनियां के राजेंद्रा चौराहे के पास ओवरब्रिज पर पहुंची, तभी बाईं तरफ का टायर फट गया। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उस पर चढ़ गई।
हादसे में चालक जितेंद्र पटेल घायल हो गया, जबकि सभी 60 यात्री सुरक्षित बच गए। लोगों की मदद से यात्री बाहर निकले। सूचना पर पुलिस ने चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी बस से यात्रियों को गोवा के लिए रवाना किया। रनियां चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि चालक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यात्रियों को दूसरी बस से गोवा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें