फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार बीएसएफ जवान की मौत

Tue, 24 Feb 2026 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

कानपुर देहात में स्कूटी सवार बीएसएफ जवान को बेकाबू बाइक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बीएसएफ जवान की मौत हो गई। 
विज्ञापन
राजेश यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखरायां बाईपास के पास सिंखमापुर मोड़ पर मंगलवार रात नौ बजे के करीब स्कूटी सवार बीएसएफ जवान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को सीएचसी पुखरायां लाया गया। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। यहां आने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जालौन जिले के थाना कदौरा क्षेत्र के नगवां निवासी राजेश यादव (45) पुत्र श्यामबाबू बीएसएफ में जवान थे। वह मंगलवार रात को स्कूटी से  पुखरायां के सुखाई तालाब के पास रहने वाली बहन अनीता के घर आ रहे थे। कानपुर-झांसी हाईवे पर पुखरायां बाईपास के पास सिखमापुर मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी स्कूटी में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका हेलमेट भी टूट कर दूर जा गिरा। हादसे की जानकारी पर थानाध्यक्ष सतीश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे।

पुलिस ने घायल को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर जवान को मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। यहां लाने पर डाॅ. निशांत पाठक ने मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर पत्नी उमा,भाई रूपेंद्र, बहन अनीता, रोते बिलखते हुए पहुंचे। छोटे भाई रूपेंद्र ने बताया कि बड़े भाई राजेश उधमपुर में 182 बटालियन में तैनात थे। तीन दिन पहले छुट्टी पर आए थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक आई कार्ड मिला है, इससे उसकी पहचान बीएसएफ जवान के रूप में हुई है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें