फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नर्सिंगहोम में बच्चेदानी में गांठ के ऑपरेशन के लिए भर्ती महिला की मौत, हंगामा

Tue, 24 Feb 2026 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उर्मिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्रा में सोमवार को नर्सिंगहोम में बच्चेदानी में गांठ के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराई गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने नर्सिंगहोम प्रबंधन पर झूठ बोलकर बिना सुविधा ऑपरेशन करने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सरसौल के डोमनपुर निवासी फर्नीचर कारीगर पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला (24) के बच्चेदानी में गांठ थी। बर्रा पांच स्थित नर्सिंगहोम में 21 फरवरी को भर्ती कराया था।
विज्ञापन


23 फरवरी को पत्नी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान पत्नी की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि बिना जानकारी दिए पत्नी को दूसरे निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पूछने पर बताया कि उनके यहां आईसीयू नहीं है जबकि पहले अस्पताल में सभी सुविधाएं होने की जानकारी दी गई थी। दूसरे अस्पताल में उपचार के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें