फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : सड़क हादसे में बाइक सवार मां की जान गई, बेटा घायल

विज्ञापन
सुनीता की मौत पर जिला अस्पताल में बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां। रायपुर ओवरब्रिज पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जांच डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बेटे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कानपुर के सचेंडी क्षेत्र के दूल गांव निवासी आनंद कुरील (22) रविवार को मां सुनीता देवी (45) के साथ बाइक से अकबरपुर आए थे। वापस घर जाते समय रायपुर ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार मां-बेटा उछलकर दूर जा गिरे। दोनों के गंभीर रूप से घायल होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से मां-बेटे को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आनंद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अकबरपुर कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। मृतका का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें