फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, नहीं लगा रखा था हेलमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। पीतमपुर गांव के समीप कानपुर औरैया हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

थाना डेरापुर के पाल की मड़ैया निवासी श्यामू (30) शनिवार को सिकंदरा की तरफ से औरैया जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया।
वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. मोहम्मद सादिक उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी रामगोविंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें