सीएचसी में परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
शिवली। प्रतापपुर गांव के पास बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। गंभीर घायल युवक को आसपास के लोगों ने शिवली सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
बैरी सवाई निवासी राजेश निषाद (20) शुक्रवार को बाइक से कहीं जा रहा था। कल्यानपुर शिवली रोड में प्रतापपुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
राहगीरों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से शिवली सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेश पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था।
पिता गुरु प्रसाद व भाई मल्हू अस्पताल में शव से लिपट कर बिलखते रहे। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अगर बाइक सवार हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।