हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महेश को किसी तरह केबिन से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने महेश योगी को मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे के बाद दूसरे ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया।
क्षतिग्रस्त ट्रकों के चलते औरैया-कानपुर लेन पर यातायात ठप हो गया। पुलिस ने हाईवे की क्रेन से ट्रकों को सड़क से हटवाया। तब करीब आठ घंटे बाद लेन पर यातायात सुचारु हो सका। इस दौरान पुलिस ने सर्विस लेन से वाहनों को गुजारा।
इस वजह से जाम नहीं लगा। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में पीछे वाले ट्रक के चालक की जान गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे वाले ट्रक के चालक को नींद की झपकी आने पर हादसा हुआ है।