कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में संचालित छह पैथोलॉजी में बुधवार को एसीएमओ ने औचक छापा मारा। इस दौरान तीन पैथोलॉजी में फायर विभाग की एनओसी नहीं मिली। अवैध रूप से संचालित एक पैथोलॉजी को बंद कराया गया। वहीं, दो सेंटर में ताला बंद मिला।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि बुधवार को अकबरपुर कस्बे की सीआरएल पैथोलॉजी और अदिति आनंद पैथोलॉजी में जांच के लिए पहुंचे तो मौके पर ताला बंद मिला।
इसके बाद एफएफडीसी पैथोलॉजी, पेसेंट केयर डायग्नोस्टिक सेंटर और पेसिफिक डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच की तो फायर एनओसी नहीं मिली। इस पर संचालकों को सप्ताह भर का समय दिया गया है।
तय समय में एनओसी नहीं लेने पर पंजीयन निरस्त किया जाएगा। डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि कस्बे में संतोष पैथोलॉजी बिना पंजीयन चल रही थी। इस पर इसे बंद करवा दिया गया है। जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षकों को अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी की रिपोर्ट देने को कहा गया है।