फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : अकबरपुर में एसीएमओ ने बंद कराई अवैध पैथोलॉजी, तीन में नहीं मिली फायर एनओसी

विज्ञापन
अकबरपुर में पैथोलॉजी सीज कराते एसीएमओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में संचालित छह पैथोलॉजी में बुधवार को एसीएमओ ने औचक छापा मारा। इस दौरान तीन पैथोलॉजी में फायर विभाग की एनओसी नहीं मिली। अवैध रूप से संचालित एक पैथोलॉजी को बंद कराया गया। वहीं, दो सेंटर में ताला बंद मिला।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि बुधवार को अकबरपुर कस्बे की सीआरएल पैथोलॉजी और अदिति आनंद पैथोलॉजी में जांच के लिए पहुंचे तो मौके पर ताला बंद मिला।
इसके बाद एफएफडीसी पैथोलॉजी, पेसेंट केयर डायग्नोस्टिक सेंटर और पेसिफिक डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच की तो फायर एनओसी नहीं मिली। इस पर संचालकों को सप्ताह भर का समय दिया गया है।
तय समय में एनओसी नहीं लेने पर पंजीयन निरस्त किया जाएगा। डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि कस्बे में संतोष पैथोलॉजी बिना पंजीयन चल रही थी। इस पर इसे बंद करवा दिया गया है। जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षकों को अवैध क्लीनिक और पैथोलॉजी की रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें