फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : गजनेर के जसवापुर गांव में नलकूप के कमरे में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के जसवापुर गांव में एक युवक ने खेत में बने नलकूप के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गजनेर के गोगुमऊ निवासी शोभित कुशवाहा (24) एक दशक से परिवार के साथ जसवापुर गांव में रह रहा था। मंगलवार की दोपहर में शोभित खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका शव खेत पर बने नलकूप के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला।
आसपास जानवर चरा रहे बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतार कर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजनों को शोभित की मौत पर विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन

वह उसे कानपुर नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शोभित की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। बेटे की मौत से मां शांती देवी, पत्नी रिया, मौसी आशा का रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि शोभित के खुदकुशी करने की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें