रूरा। क्रॉसिंग पार करते समय रूरा रेलवे स्टेशन के पास तिर्वा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कस्बे में रामनगर निवासी आलोक (28) तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता था।
वह प्रतिदिन फफूंद तक ट्रेन से आता-जाता था। सोमवार की रात गोमती एक्सप्रेस से उतर कर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी अफसरों के अनुसार हादसे में आलोक की जान गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।