महिला की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर शनिवार को बढ़ौली मोड़ के पास सड़क पार करते समय कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भोगनीपुर क्षेत्र के गुरुगांव निवासी मुन्नू सचान ने बताया कि चाची उमादेवी सचान (50) कानपुर नगर में रहने वाले बेटे जलज सचान के घर गई थीं। शनिवार को चाची वापस गांव आ रहीं थीं।
मैजिक वाहन से बढ़ौली मोड़ के पास पहुंचने पर वह झांसी-कानपुर हाईवे के दूसरी ओर टेंपो पर बैठने जा रही थीं। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार कार उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गई।
सूचना पर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. राजवीर सिंह ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। वहीं, कस्बा चौकी इंचार्ज देवनारायण द्विवेदी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उमादेवी के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। मां की मौत की सूचना पर बेटा जलज, बेटी वंदना और अर्चना बिलख पड़े।