रसूलाबाद। नेहरू नगर में बिजली कनेक्शन काटने गए संविदा कर्मचारी व लाइनमैन से बकायेदार उपभोक्ता ने बदसलूकी की। अपशब्द कहते हुए अभिलेख फाड़ दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जेई ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
जेई सुभाष चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को समाधान योजना के तहत असालतगंज में कैंप लगाया गया था। इस दौरान संविदा लाइनमैन विमलेश यादव साथी विद्युतकर्मी राशिद खान के साथ चीतीपुर में बकायेदार उपभोक्ता का कनेक्शन काटने गया था।
वहां पर उपभोक्ता ने अपशब्द कहते हुए बदसलूकी की और सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। कनेक्शन काटने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी तहरीर थाने पर भी दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।